बलात्कार के आरोपी डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम ने खेती करने के लिए मांगी एक महीने की पैरोल

Webdunia
शनिवार, 22 जून 2019 (17:59 IST)
रोहतक (हरियाणा)। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने हरियाणा के सिरसा में अपने खेतों में खेती करने के लिए एक महीने से अधिक समय की पैरोल मांगी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गुरमीत (51) बलात्कार के दो मामलों और पत्रकार की हत्या में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
 
गुरमीत की ओर से 42 दिन की पैरोल की अर्जी दाखिल किए जाने के बाद जेल अधीक्षक ने सिरसा जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

18 जून को लिखे पत्र में अधिकारियों ने यह बताने के लिए कहा है कि गुरमीत की पैरोल पर रिहाई संभव है या नहीं। जेल अधीक्षक ने पत्र में उल्लेख किया है कि गुरमीत का जेल में व्यवहार ठीक है और उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।
 
जिला प्रशासन को एक रिपोर्ट रोहतक मंडल के आयुक्त को सौंपने के लिए कहा गया है। साथ ही इसकी एक प्रति जेल अधीक्षक को देने के लिए कहा है।  सिरसा पुलिस ने पत्र मिलने के बाद राजस्व विभाग से यह जानने के लिए संपर्क किया है कि डेरा प्रमुख के पास कितनी जमीन है। 
 
सिरसा के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने फोन पर बताया कि हमने राजस्व विभाग से पूछा है कि उनके नाम पर कितनी जमीन है। इसकी जानकारी मिलनी अभी बाकी है। गुरमीत को दो महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में अगस्त 2017 में 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 
 
पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत ने इस साल जनवरी में उसे और तीन अन्य दोषियों को एक पत्रकार की हत्या के 16 साल पुराने मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में होगा रतलाम RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

क्‍या है दुनिया का ट्रेड रूट hormuz strait, अगर ईरान ने लॉक कर दिया तो बंद हो जाएगा भारत और दुनिया का तेल

ईरान-इजराइल की जंग से क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

गुजरात उपचुनाव में भाजपा को लग सकता है झटका, बंगाल में टीएमसी को बढ़त

UP : खाकी वर्दी के साथ खोटा काम, मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक

अगला लेख