डेरा पदाधिकारी गिरफ्तार, हनीप्रीत की तलाश जारी

Webdunia
रविवार, 17 सितम्बर 2017 (17:50 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद 25 अगस्त को पंचकूला में भड़की हिंसा की घटनाओं के संबंध में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
डेरा प्रमुख की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इन्सां और डेरा प्रवक्ता आदित्य इन्सां को पकड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इनके खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल ने राजस्थान के उदयपुर से डेरा पदाधिकारी प्रदीप गोयल इन्सां को गिरफ्तार किया।
 
पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने बताया कि आदित्य इन्सां के साले प्रकाश उर्फ विकी को मोहाली से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि विजय नाम के एक अन्य व्यक्ति को कल पिंजौर से गिरफ्तार किया गया।
सिंह ने कहा कि पंचकूला में 25 अगस्त को भड़की हिंसा की घटनाओं के संबंध में तीन गिरफ्तार लोगों प्रदीप, प्रकाश और विजय की भूमिका की जांच की जा रही है। आगे जांच चल रही है। पुलिस ने पंचकूला में आगजनी की घटनाओं में अंबाला से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
 
हरियाणा पुलिस ने बताया कि वह हिंसा की घटनाओं से जुड़े विभिन्न सूत्रों से वीडियो एकत्रित कर रही हैं और हिंसा भड़काने और आगजनी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उन मीडिया खबरों के बारे में पूछे जाने पर जिसमें प्रदीप गोयल ने एसआईटी को बताया कि हनीप्रीत पहले ही नेपाल भाग चुकी है, इस पर डीसीपी मनबीर ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये आधारहीन हैं।
 
हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में हिंसा भड़कने के बाद डेरा प्रमुख के शीर्ष सहायक और प्रवक्ता दिलावर इन्सां समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। दिलावर को 15 सितंबर को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पुलिस ने डेरा की राज्य इकाई के सदस्य गोबिंद इन्सां को भी गिरफ्तार किया था। (भाषा) 

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया