Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 2 महीने बाद फिर मिली पैरोल

जानिए कौन है डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह

हमें फॉलो करें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 2 महीने बाद फिर मिली पैरोल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (18:30 IST)
  • सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम
  • 1990 में बना राम रहीम डेरा प्रमुख
  • अब मिली 50 दिन की पैरोल
Dera Sacha Sauda chief Ram Rahim gets parole again: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 50 दिन की पैरोल दी गई है। राम रहीम इस मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इससे पहले, राम रहीम को पिछले साल 21 नवंबर को 21 दिन की छुट्टी मिली थी। यह 2021 में राम रहीम की तीसरी अस्थायी रिहाई थी। उसके दो महीने बाद अब यह पैरोल मिली है।
 
सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा।
 
राम रहीम अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख को 30 जुलाई, 2023 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जबकि पिछले साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी।
 
जून 2022 में राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। वर्ष 2021 में राम रहीम को चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का भी दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 वर्ष से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था।
 
कौन है गुरमीत राम रहीम : 15 अगस्त 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे गुरमीत राम रहीम सिंह 1990 में डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख बना। 1948 में शाह मस्ताना ने इस डेरे की स्थापना की थी। पूरे देश में इनके 50 से अधिक आश्रम हैं और लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। 
 
डेरा प्रमुख की मुश्किलों की शुरुआत उस समय हुई थी, जब 2002 में एक कथित साध्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्‍य न्यायाधीश को खत लिखकर राम रहीम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस समय इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
 
साल 2007 में डेरा सलावतपुरा में डेरा प्रमुख गुरमीत ने गुरु गोबिंद सिंह की वेशभूषा में फोटो खिंचवाए। पंजाब में इसका काफी विरोध हुआ था। बठिंडा में डेरा प्रमुख का पुतला फूंका गया था। मुकदमे के बाद बलात्कार मामले में डेरा प्रमुख को सजा सुनाई गई थी। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स 496 अंक उछला, गिरावट से उबरा बाजार