Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देवेंद्र फडणवीस से मिले अजित पवार, 45 मिनट तक हुई बात

Advertiesment
हमें फॉलो करें देवेंद्र फडणवीस से मिले अजित पवार, 45 मिनट तक हुई बात
, रविवार, 24 नवंबर 2019 (23:17 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके घर पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक बात हुई।
 
सूत्रों के मुताबिक, खबर आ रही है कि अजित पवार को 25 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। अजित पवार के खेमे को 14 मंत्रालय मिल सकते हैं। भाजपा ने पहले शिवसेना को 14 मंत्रालयों का ऑफर दिया था।
 
इस बीच NCP नेता नवाब मलिक ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उसके 3 विधायकों को दिल्ली ले गई।
 
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने एक नाटकीय घटनाक्रम में शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किपचोगे और मोहम्मद बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट