Hanuman Chalisa

भ्रष्‍टाचार मामले में DGCA के डायरेक्‍टर अनिल गिल हुए सस्‍पेंड, जानें मामला

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2023 (23:37 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारी कैप्टन अनिल गिल को निलंबित कर दिया। विमानन नियामक कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने पर विचार कर रहा है।
 
भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच, उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच पूरी हो गई और रिपोर्ट हाल में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई।
 
मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, गिल को केंद्रीय सिविल सेवा नियमों की धारा 10 के तहत निलंबित कर दिया गया है। इसके तहत नियुक्ति प्राधिकारी किसी सरकारी अधिकारी को उन मामलों में निलंबित कर सकता है, जहां व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है।
 
वर्तमान में, गिल डीजीसीए में एयरोस्पोर्ट्स निदेशालय में निदेशक हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान में कहा कि कदाचार के प्रति कतई न सहन करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति है। ऐसे किसी भी मुद्दे से हमेशा कानून के अनुसार कठोरतम तरीके से निपटा जाएंगे।
 
आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान गिल को राष्ट्रीय राजधानी में रहना होगा।
 
प्रारंभिक जांच केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के मानदंडों के अनुसार की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, भ्रष्टाचार के आरोप डीजीसीए विभाग में उनके कार्यकाल से संबंधित हैं।
 
भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर, डीजीसीए ने विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी में फेरबदल करना और उन्हें विभिन्न केंद्रों में स्थानांतरित करना भी शुरू कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख