बागेश्वर धाम महंत के चमत्कारों पर छतीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
रविवार, 22 जनवरी 2023 (18:10 IST)
नई दिल्ली/ रायपुर। बागेश्वर धाम के महंत के चमत्कारों को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का भी बयान सामने आया है। बघेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार दिखाने को गलत बताया है। बघेल ने कहा कि लोगों को सिद्धियां मिलती हैं। रामकृष्ण परमहंस और भगवान बुद्ध इसके उदाहरण हैं।

सिद्धियों से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए। ये जादूगरों का काम है। यह उचित नहीं है। सिद्धियों का प्रयोग चमत्कार दिखाने में नहीं करना चाहिए। ऋषि-मुनियों ने भी कहा है। चंगाई सभा में भी यही चमत्कार है। इससे जड़ता आती है। धर्म बचाने का ठेका लेने वाले धोखे में है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में आज दिल्ली में धरना भी हुआ। इसमें भाजपा नेता कपिल मिश्रा भी शामिल हुए। 
शंकराचार्य ने चुनौती : इधर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जोशीमठ में आकर धीरेंद्र शास्त्री धंसती जमीन को रोकें, फिर उनका चमत्कार मानूंगा। यहां दरारों को रोकें। चमत्कार जनता के लिए हो, तो जय-जयकार करेंगे। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: आपसी टकराव से दूर रहें.. CM फडणवीस ने किसे कहा ऐसा

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

हरदा राजपूत छात्रावास विवाद : CM यादव ने लिया कड़ा एक्शन, SP, SDM, SDOP हटाए गए

क्या केवल वजन से किया जा सकता अच्छे स्वास्थ्य का आकलन, जानिए रिसर्च में क्या आया सामने

टार्च की रोशनी में रोगियों का उपचार, घटना का वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख