Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, कई डिब्बे पटरी से उतरे, 4 यात्रियों की मौत

हमें फॉलो करें यूपी के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, कई डिब्बे पटरी से उतरे, 4 यात्रियों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (15:39 IST)
  • उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतरे
  • चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी ट्रेन
  • मुख्‍यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लिया
train accident in Gonda UP : उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को एक ट्रेन के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। SDRF की 3 टीमें भी मौके पर रवाना हो गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। इस बीच, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन गोंडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। हेल्पलाइन नंबर : डिब्रूगढ़ : 9957555960, गोंडा : 8957400695, लखनऊ : 8957409292
 
webdunia
मुख्‍यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लिया है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। विस्तृत समाचारों की प्रतीक्षा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावन में कावड़ यात्रा, पुलिस के किस आदेश से नाराज हुए अखिलेश यादव?