Hanuman Chalisa

1590 रुपए के डिजिटल भुगतान पर खुला एक करोड़ का इनाम

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (17:25 IST)
नई दिल्‍ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक को सरकार की डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने की मुहिम का जबरदस्त लाभ हुआ। उसके डिजिटल माध्यम से किए गए 1590 रुपए के एक भुगतान को लकी ड्रॉ योजना में एक करोड़ रुपए का इनाम मिला है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में डिजिटल भुगतान संवर्धन योजना के तहत इस प्रोत्साहन योजना का 100वां ड्रॉ निकालकर विजेताओं को चुना। उन्होंने इस इनामी योजना के छ: विजेताओं को बधाई दी। इसमें तीन ग्राहक और तीन दुकानदार हैं। सरकार ने दोनों के लिए लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना शुरू की थी।
 
इसमें ग्राहक श्रेणी में पहला एक करोड़ रुपए का पुरस्कार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक, दूसरा 50 लाख रुपए का पुरस्कार बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक और तीसरा 25 लाख रुपए का पुरस्कार पंजाब नेशनल बैंक के एक ग्राहक को मिला है। इन तीनों ने अपने रूपे डेबिट कार्ड से भुगतान किया था। हालांकि अभी विजेताओं के नाम की घोषणा नहीं की गई है, सिर्फ इनके द्वारा किए गए लेनदेन की जानकारी दी गई है। इनकी पहचान इनके कार्ड के नंबर से मिलान के बाद की जाएगी।
 
इसी तरह तीन दुकानदारों को भी 50 लाख रुपए, 25 लाख रुपए और 12 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है। सरकार ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए 25 दिसंबर 2016 को ग्राहकों के लिए लकी ग्राहक योजना तथा व्यापारियों के लिये डिजि धन व्यापार योजना शुरू की. इन योजनाओं का क्रियान्वयन पेमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया कर रहा है। ड्रॉ के जरिए चुने गए विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के मौके पर नागपुर में पुरस्कृत करेंगे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख