Biodata Maker

जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह, कांग्रेस ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

Webdunia
शनिवार, 26 नवंबर 2022 (14:20 IST)
मनिहार। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को सड़क किनारे के एक रेस्तरां की ओर जाते वक्त भीड़ के बीच जमीन पर गिर पड़े। हालांकि, चश्मदीदों के मुताबिक उन्हें चोट नहीं आई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें सहारा देकर फौरन उठा लिया।
 
'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ से घिरे सिंह उस वक्त जमीन पर गिर पड़े, जब वह चाय काल के दौरान बड़वाह के पास सड़क किनारे के एक रेस्तरां में जा रहे थे।
 
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सिंह के जमीन पर गिरने के लिए खराब सड़कों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
 
घटना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अब तक चार बार जमीन पर गिर चुके हैं। हालांकि, मध्यप्रदेश में वह पहली बार गिरे हैं और इसका कारण राज्य की खराब सड़कें भी हैं।
 
रमेश ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक पुराने बयान का हवाला दिया जिसमें चौहान ने कहा था कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी की सड़कों से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सड़कें वॉशिंगटन डीसी से बेहतर नहीं, बल्कि हत्यारी सड़कें हैं। खराब सड़कों के कारण मैं राज्य में खुद तीन बार गिरते-गिरते बचा हू।
 
उधर, भाजपा का दावा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की के कारण सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे हादसों का शिकार होना पड़ रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्‍ली विस्‍फोट केस में नया खुलासा, बुरहान वानी का बदला लेना चाहता था उमर

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

पूरे देश में भाजपा की नींव हिला दूंगी, CM ममता बनर्जी की चेतावनी

नक्सली मुठभेड़ में शहीद आशीष शर्मा का भाई बनेगा सब इंस्पेक्टर, कैबिनेट की मंजूरी, परिजन को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता

अगला लेख