राहुल गांधी की हरी झंडी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में दिग्विजय सिंह, गुरुवार को भर सकते हैं नामांकन

विकास सिंह
बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (18:00 IST)
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर सकते है। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल दिग्विजय आज रात दिल्ली पहुंच रहे है और कल या परसों वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते है। दिग्विजय सिंह से करीबी सूत्र बताते है कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की तैयारियों को लेकर अपनी टीम को भी भोपाल से दिल्ली बुलाया। 
 
कांग्रेस की राजनीति को करीबी से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक कहते हैं कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक अच्छे दावेदार हो सकते है। अब तक जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक दिग्विजय सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के लिए दिल्ली बुलाया गया है। ऐसे में राजस्थान के घटनाक्रम के बाद जो विकल्प बचे है उसके दिग्विजय सिंह अन्य दावेदारों से एक बेहतर विकल्प हो सकते है।गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह इन दिनोंं राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल है और वह पूरी यात्रा के संयोजक भी है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश पाठक आगे कहते हैं कि राहुल गांधी की पहली प्राथमिकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का उम्मीदवार वैचारिकता में संघ का विरोधी हो क्योंकि राहुल गांधी एक वैचारिक लड़ाई लड़ रहे है और उसमें दिग्विजय सिंह पूरी तरह खरे उतरते है। वहीं दूसरी पात्रता गांधी परिवार के प्रति निष्ठा जिसमें दिग्विजय सिंह खरे उतरते है। वहीं दिग्विजय सिंह  जिस तरह से निडरता के साथ मोदी-शाह की जोड़ी को चुनौती दे रहे है उससे भी वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक बेहतर दावेदार हो सकते है।
 
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। चुनाव लड़ने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि देखते हैं, क्या होता है,चुनाव लड़ने का अधिकार तो सबको है, 30 सितंबर आपको तक पता चल जाएगा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं या नहीं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कोई भी लड़ सकता है।

शशि थरूर से मिलेगी चुनौती?-दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नामांकन भरने के बाद उनका मुकाबला कांग्रेस सांसद शशि थरूर से हो सकता है। तिरूवंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की बात कही है। आज शशि थरूर ने एक ट्वीट कर लिखा कि "मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर  लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया- मजरुह सुल्तानपुरी”।
 
दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के 10 साल तक मुख्यमंत्री रहने के साथ पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में बेहद सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले दिग्विजय सिं संघ को भी लगातार टारगेट पर लेते रहते है। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

हवाई हमलों में ढेर हुआ हमास का चीफ मोहम्मद सिनवार, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

शशि थरूर के बयान पर क्‍यों भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, बोले- भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए

सभी देखें

नवीनतम

क्या अब भारत की महिलाएं भाजपा का दिया सिंदूर लगाएंगी?

पीएम मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब

उत्तराखंड कैबिनेट की मेगा इंडस्ट्रीयल नीति, योग नीति को मंजूरी

शोपियां में लश्कर के 2 हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

राजनाथ का बड़ा बयान, PoK खुद लौटकर आएगा, कहेगा मैं भारत ही हूं

अगला लेख