सोमवार को कश्मीर जाएंगे दिनेश्वर शर्मा

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (16:50 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में संबंधित पक्षों से बातचीत के लिए नियुक्त केन्द्र के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा के आगामी सोमवार को घाटी के दौरे पर जाने की संभावना है। 
       
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, शर्मा अगले पूरे सप्ताह घाटी में रहेंगे तथा स्थानीय छात्रों और युवा संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। उनका कुछ राजनीतिक दलों तथा अन्य लोगों से भी मिलने का कार्यक्रम है। 
       
वार्ताकार नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार जम्मू जा रहे शर्मा इस दौरान श्रीनगर में लोगों के साथ बातचीत में उनकी राय लेंगे तथा सुरक्षा एजेंजियों और सरकारी अधिकारियों से भी मिलेंगे। उनकी राज्यपाल एनएन वोहरा तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मिलने की संभावना है। इसके बाद वह जम्मू भी जाएंगे। इसके बाद श्री शर्मा  का अगली बार लद्दाख और लेह जाने का कार्यक्रम है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा, आप कुत्तों को अपने घर पर खाना क्यों नहीं देते?

शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?

क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

अगला लेख