बांग्लादेश का पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम पर दावा, शेयर किया विवादित नक्शा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 दिसंबर 2024 (10:00 IST)
bangladesh news in hindi : भारत और बांग्लादेश के बीच तल्खी लगातार बढ़ती ही जा रही है। बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार समेत कई मामले पर दोनों देशों में ठनी हुई है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार महफूज ने विजय दिवस पर फेसबुक पर एक विवादित नक्शा साझा किया, जिसमें भारत के पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया। हालांकि मामले पर बवाल मचने के बाद बांग्लादेशी नेता ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। 
 
महफूज आलम ने 16 दिसंबर 1971 के विजय दिवस के अवसर पर भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उसने कहा कि विजय दिवस, बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तानी सेना पर बांग्लादेशी सेना की जीत का प्रतीक है। उन्होंने फेसबुक पर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाला। इसमें एक विवादित नक्शा जारी किया किया, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया।
 
उसने अपनी पोस्ट में दावा किया कि पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश के लोगों की संस्कृति धर्म से अलग एक जैसी है। उसने आरोप लगाया कि भारत के ऊंची जातियों और हिंदू कट्टरपंथियों के रवैये के कारण पूर्वी पाकिस्तान का निर्माण हुआ था। महफूज ने अपने पोस्ट में कहा कि भारत से सच्ची आजादी के लिए 1975 और 2024 की घटनाओं को दोहराने की जरूरत बताई।
 
गौरतलब है कि 1975 में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। 2024 में शेख हसीना को सत्ता से हटाने की योजना को महफूज ने अलोकतांत्रिक करार दिया। उसने कहा कि इन घटनाओं के बीच 50 वर्षों का अंतर है, लेकिन परिस्थितियां नहीं बदलीं।
 
मामले पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद, महफूज ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

पोर्श दुर्घटना : कोर्ट ने खारिज की नाबालिग आरोपी के पिता की याचिका, पिता ने इस आधार पर मांगी थी जमानत

पृथ्वी का एमआरआई स्कैनर है NISAR, जानिए क्या उद्देश्य लेकर हुआ लॉन्च, भारत का कैसे होगा फायदा

अगला लेख