भाजपा अध्यक्ष घो‍ष का विवादित बयान, बिना डरे पुलिस और TMC कार्यकर्ताओं को जवाब दो

Webdunia
बुधवार, 28 अगस्त 2019 (13:40 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके लिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बिना डरे तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की पिटाई करें, हम देख लेंगे।

दरअसल, घोष ने कहा कि यदि आप पर हमला किया जाता है तो आप तृणमूल के गुंडों और पुलिस से बिलकुल भी मत डरो। आप इनकी पिटाई कर दो। यदि कोई समस्या होगी तो हम मैनेज कर लेंगे। घोष के इस कथित बयान के लिए कोलाघाट पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ट्‍विटर पर घिरे घोष : हालांकि इस बयान के बाद लोगों ने ट्‍विटर पर उन्हें आड़े हाथों लिया। एक व्यक्ति ने ट्‍वीट कर लिखा कि वे मैनेज कर लेंगे क्योंकि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं। विशाल 19 नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि ऐसे में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में अंतर ही क्या रह जाएगा। ऐसे में लोगों को भाजपा को क्यों वोट देना चाहिए। रिया नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि इन्हें तो जेल में होना चाहिए। जब‍कि इंजीनियर मनोज पटेल ने लिखा कि सारे राष्ट्रवादियों को एक हो जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पश्चिम बंगाल में झड़प आम बात है। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के बीच काफी हिंसक वारदातें हुई थीं। इन घटनाओं में दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी। दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।

बंगाल में इस समय ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार है साथ ही अगले विधानसभा चुनाव में इस राज्य पर भाजपा की नजर है, जिसने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POJK में बवाल जारी, भारत ने कहा- पाक सेना कर रही है बर्बरता

50 देश, 62 करोड़ दर्शक, अयोध्या की रामलीला ने रचा नया इतिहास

आई लव मोहम्मद विवाद में ओवैसी की एंट्री, पूछा इस मुल्क को आप कहां लेकर जाएंगे

CM योगी ने चॉकलेट देकर बच्चों पर लुटाया प्यार, नाम और क्लास पूछकर बोले- खूब पढ़ना, खूब आगे बढ़ना

पाकिस्तान के 15 जेट मार गिराने के दावे पर बोले वायुसेना प्रमुख

सभी देखें

नवीनतम

Live: पीएम मोदी युवाओं को देंगे 62,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात

पीएम मोदी का ट्रंप के गाजा पीस प्लान को समर्थन, जानिए क्या कहा?

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों को त्योहारों का तोहफा, 4150 करोड़ की लागत से 19,491 किमी लिंक सड़कों के निर्माण की शुरुआत

क्या फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों की पत्नी पहले पुरुष थीं?

क्या भारत में 'कंजेशन टैक्स' लागू करना जरुरी हो गया है?

अगला लेख