कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कांग्रेस पार्षद को सरेआम मारा थप्पड़, VIDEO वायरल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 6 मई 2024 (08:56 IST)
लोकसभा चुनावों के प्रचार के बीच कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने एक कांग्रेस पार्षद को सरेआम थप्पड मार दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो बीजेपी ने शेयर किया है। जिसमें वे सरेआम एक कांग्रेस पार्षद को तमाचा मारते नजर आ रहे हैं। अब सियासी गलियारों में शिवकुमार की इस हरकत को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
<

ಡಿಸಿಎಂ @DKShivakumar ಅವರು ಚುನಾವಣಾ ಪ್ರಚಾರದ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್‌ ಕಾರ್ಪೊರೇಟರ್‌‌ಗೆ ಕಪಾಳಮೋಕ್ಷ ಮಾಡಿರುವ ವಿಡಿಯೋ ಎಲ್ಲೆಡೆ ವೈರಲ್‌ ಆಗುತ್ತಿದೆ.

ಕಳೆದ ರಾತ್ರಿ ಡಿ. ಕೆ. ಶಿವಕುಮಾರ್‌ ಅವರು ಹಾವೇರಿ ಜಿಲ್ಲೆಯ ಸವಣೂರು ಪಟ್ಟಣದಲ್ಲಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್‌ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ ವಿನೋದ್‌ ಅಸೂಟಿಯವರ ಪರ ಚುನಾವಣಾ ಪ್ರಚಾರ ನಡೆಸುತ್ತಿದ್ದರು.

ಈ ವೇಳೆ… pic.twitter.com/NwwP6091ia

— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) May 5, 2024 >कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो कांग्रेस पार्षद को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। बीजेपी ने ये वीडियो से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि डीके शिवकुमार उनके बगल में नारे लगा रहे एक शख्स को थप्पड़ मारते हैं, जिसके बाद डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस उस शख्स को पीछे धकेल देती है।

बीजेपी की पोस्ट में लिखा गया है कि ये मामला कर्नाटक के हावेरी में धारवाड़ के सावानूर कस्बे का है। यहां डीके शिवकुमार कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान लोग डीके के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। शिवकुमार जैसे ही कार से उतरे, तभी वहां के लोकल पार्षद अलाउद्दीन मनियार ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। डिप्टी सीएम इस बात से इतने खफा हुए कि उन्होंने उसे ज़ोरदार तमाचा जड़ दिया।

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली थी। इस जीत का श्रेय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को मिला था। पहले उन्हें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के मुकाबले सीएम पद की रेस में मुख्य चेहरा माना जा रहा है। हालांकि बाद में उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया गया। उनका जन्म 15 मई 1962 को हुआ था। उनका पूरा नाम डोड्डालहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार है।

डीके शिवकुमार कर्नाटक में वोक्कालिगा जाति का बड़ा चेहरा हैं और राज्य के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं। वह आठ बार विधायक रहे हैं और उन्हें कांग्रेस अपने संकटमोचक के रूप में देखती है। प्रियंका गांधी भी उनके राजनीतिक प्रबंधन को काफी पसंद करती हैं। इस बार के भी चुनाव में शिवकुमार ने अपने राजनीतिक कौशल की वजह से कांग्रेस को जितवाया, जिसकी वजह से कर्नाटक कांग्रेस में उनका कद ज्यादा ऊंचा हो गया है।
Edited By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

अगला लेख