Publish Date: Thu, 31 Mar 2022 (15:43 IST)
Updated Date: Thu, 31 Mar 2022 (15:48 IST)
अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है। जो लोग अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, उन्हें अमरनाथ जाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अगर आप स्लीपर ट्रेन से जाते हैं और बिना किसी लग्जरी सुख-सुविधा के यात्रा करते हैं तो एक व्यक्ति का खर्च देश के किसी भी कोने से लगभग 5000 रुपए आता है।
खबरों के अनुसार, अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। हर यात्री को रजिस्ट्रेशन फीस के 100 रुपए लगेंगे। हर दिन केवल 20 हजार रजिस्ट्रेशन होंगे। वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक या यस बैंक की किसी भी नजदीकी ब्रांच में जाकर कराया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आधार कार्ड, 4 पासपोर्ट साइज फोटो और सरकारी अस्पताल से बनवाया गया हेल्थ सर्टिफिकेट देना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद उपलब्ध स्लॉट के हिसाब से यात्रा की तारीख मिल जाती है। इसकी डिटेल बैंक से मिलने वाली रसीद पर होती है। एक दिन में सिर्फ 10 हजार तीर्थयात्री ही पैदल जा सकते हैं। हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वालों की संख्या अलग से तय होती है।
webdunia
Publish Date: Thu, 31 Mar 2022 (15:43 IST)
Updated Date: Thu, 31 Mar 2022 (15:48 IST)