Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या राहुल गांधी के इस हमशक्ल को जानते हैं आप?

हमें फॉलो करें क्या राहुल गांधी के इस हमशक्ल को जानते हैं आप?
, गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (16:38 IST)
नई दिल्ली। यदि आपने बहुत दिन से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नहीं देखा है तो एक चेहरे को देखकर आप चौंक जाएंगे। खास बात यह है कि ये शख्स कांग्रेस का ही नेता है। इन्हें देखकर लगता है कि ये राहुल गांधी हैं। इस शख्स का नाम है फैजल चौधरी। ये मेरठ के कांग्रेस कार्यकर्ता है। 
 
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक फैजल चौधरी बागपत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए थे। वर्तमान में फैजल को देखें तो सिर्फ इतना अंतर दिखाई देता है कि राहुल की दाढ़ी बड़ी है, जबकि फैजल की दाढ़ी छोटी। फैजल ने बताया कि वे भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए हैं। यात्रा में शामिल हुए फैजल ने टीशर्ट भी राहुल की तरह सफेद रंग की पहन रखी थी। 
  
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बहुत अच्छा मैसेज जाएगा। यह यात्रा नफरत के खिलाफ है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इनमें बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं।
 
फैजल ने कहा कि हमें खुशी है कि हम राहुल गांधी की पार्टी के सदस्य है। उन्होंने कहा कि मुझे लोग साथ में फोटो भी खिंचवाते हैं और वीडियो भी बनाते हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BJP नेताओं की अश्लील सीडी आती तो प्रदेश होता बदनाम, बोले कमलनाथ, देश-दुनिया में होती छवि खराब