Hanuman Chalisa

डोकलाम पर बढ़ा तनाव, भारत-चीन वार्ता बेनतीजा...

Webdunia
शनिवार, 12 अगस्त 2017 (07:41 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को सिक्किम के नाथुला पहाड़ी दर्रे में फ्लैग मीटिंग की और डोकलाम गतिरोध पर विस्तार से चर्चा की लेकिन यह वार्ता बेनतीजा रही।
 
सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के मेजर जनरल स्तर के अधिकारियों की सीमा प्रहरी बैठक (बीपीएम) में भारत ने इस बात पर बल दिया कि भारत और चीन द्वारा एक साथ सैनिकों की वापसी के मार्फत इस टकराव को सुलझाया जा सकता है। इस बैठक से पहले आठ अगस्त को दोनों पक्षों के ब्रिगेड कमांडरों की बैठक हुई थी।
 
एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने कहा कि बैठक बेनतीजा रही क्योंकि चीनी पक्ष ने डोकलाम से भारतीय सैनिकों की तत्काल वापसी पर जोर डाला। स्थानीय मुद्दों के समाधान तथा इस संवेदनशील सीमा पर अमन और शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों ने बीपीएम व्यवस्था शुरू की थी।
 
दोनों पक्षों ने पांच बिंदुओं पर बीपीएम की। ये बिंदु उत्तरी लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी, अरूणाचल प्रदेश में किबिथू, लद्दाख में चुशुल और अरूणाचल प्रदेश के तवांग के समीप बुम ला और सिक्किम नाथुला हैं।
 
भारत और चीन सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में करीब आठ हफ्ते से आमने-सामने हैं। यह स्थिति तब पैदा हुई जब भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को उस क्षेत्र में सड़क बनाने से रोक दिया। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

धार भोजशाला विवाद, एएसआई की रिपोर्ट खुलेगी, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

अगला लेख