डोमिनिका की अदालत ने चोकसी को कहीं और भेजने पर रोक लगाई

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (12:39 IST)
नई दिल्ली। डोमिनिका की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को अगले आदेश तक कैरिबियाई द्वीपीय देश से कहीं और भेजने पर रोक लगा दी है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह बताया गया। चोकसी को डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था। अदालत ने चोकसी के वकीलों की ओर से दायर याचिका पर यह आदेश दिया है।

ALSO READ: मेहुल चोकसी को वापस एंटीगुआ भेजना चाहती है डोमिनिका सरकार, PM ने कहा- भारत को सौंपे
 
चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि विधिक दल ने डोमिनिका की अदालत में मेहुल चोकसी के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। यह भी बताया गया कि मेहुल चोकसी तक पहुंच नहीं दी जा रही है तथा कानूनी सहायता के संवैधानिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है।
 
'एंटीगुआ न्यूज रूम' की खबर के अनुसार डोमिनिका के हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस ने अधिकारियों द्वारा चोकसी को अगले आदेश तक कहीं भी और भेजने पर रोक लगा दी है। अदालत ने मामले पर सुनवाई के लिए अगली तारीख शुक्रवार (28 मई, स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे) तय की। 
 
गुरुवार को अग्रवाल ने चोकसी के एंटीगुआ एंड बारबुडा से लापता होने और अवैध प्रवेश के लिए डोमिनिका में पकड़े जाने की घटना पर संदेह जताया था।डोमिनिका में चोकसी के वकील वायने मार्श ने एक रेडियो शो को बताया कि काफी प्रयासों के बाद जब चोकसी से संक्षिप्त मुलाकात हुई तो उसने बताया कि उसे एंटीगुआ में जॉली बंदरगाह में एक जहाज में जबर्दस्ती बैठाया गया और डोमिनिका लाया गया। उसने कहा कि भारतीय और डोमिनिका के पुलिसकर्मियों की तरह दिखने वाले लोगों ने यह किया।

ALSO READ: पकड़ा गया भगोड़ा मेहुल चोकसी, डोमिनिका से आया गिरफ्‍त में
 
मार्श ने कहा कि उन्होंने चोकसी के शरीर पर कुछ निशान देखे। उसकी आंखें भी सूजी हुई थीं और उसे जान पर खतरा महसूस हो रहा था। उन्होंने कहा कि चोकसी एंटीगुआ एंड बारबुडा का नागरिक है, भारत का नहीं, अत: उसे वापस भेजा जाना चाहिए। अग्रवाल ने इस सारी घटना पर संदेह जताया है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि चोकसी को दूसरे देश ले जाने की रणनीति बनाई गई ताकि उसे भारत भेजा जा सके। मुझे नहीं पता, कौन सी ताकतें काम कर रही हैं? अग्रवाल ने बताया कि एंटीगुआ से ले जाने के बाद चोकसी को कहीं पर रखा गया था और सोमवार को उसे पुलिस थाने ले जाया गया। तब से वह वहीं पर हैं और दुनिया को यह खबर बुधवार को मिली।
 
चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपए के कर्ज धोखाधड़ी मामले में वांछित है। चोकसी को आखिरी बार रविवार को एंटीगुआ एंड बारबुडा में अपनी कार में रात्रि भोजन के लिए जाते हुए देखा गया था। डोमिनिका सरकार ने गुरुवार को (स्थानीय समयानुसार) चोकसी की देश में मौजूदगी की पुष्टि की थी और बताया था कि उसे अवैध प्रवेश के कारण हिरासत में लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख