अधीर रंजन के बिगड़े बोल, भगवान राम तो नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप, इतनी तैयारियां क्यों...

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (13:47 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया है। चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा- क्या डोनाल्ड ट्रंप भगवान राम हैं, जो उनके स्वागत में 70 लाख लोग जुटेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत में रहेंगे और उनके भारत दौरे की शुरुआत गुजरात से होगी। दरअसल, चौधरी का यह बयान ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से लेकर मोटेरा स्टेडियम तक 70 लाख लोग उनका स्वागत करेंगे।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि ट्रंप अपने फायदे के लिए भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप भारत आ रहे हैं, लेकिन डील भी नहीं करना चाहते। दरअसल, वह अमेरिकी उद्योगों के लिए संरक्षण बरकरार रखना चाहते हैं। वे सिर्फ अपने देश का धंधा चमकाना चाहते हैं।
 
आपको बता दें चौधरी अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। पिछले दिनों उनके द्वारा संसद में की गई टिप्पणी को भी संसद की कार्यवाही से निकाल दिया गया था। इसके अतिरिक्त वे एक बार नरेन्द्र मोदी को गंदी नाली का कीड़ा तक कह चुके हैं। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख