औरत के शरीर को सुंदर रखता है गधी के दूध का साबुन, मेनका गांधी ने ये क्या कह डाला!

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (10:59 IST)
नई दिल्ली। पशुप्रेमी और पेटा (पशुओं के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था) के लिए काम करने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी ने एक ऐसा बयान दे डाला है, जिसकी सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है। उनके बयान का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। उनके बयान के बाद कुछ लोग उनसे सहमत है तो कुछ यूजर्स उनके बयान का मजाक बना रहे हैं। 
 
दरअसल, एक मंच पर मेनका गांधी ने कहा है कि गधी के दूध का बना साबुन (Donkey Milk Soap) औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत मशहूर रानी ‘क्लियोपैट्रा’ भी गधी के दूध से नहाती थी।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में मेनका गांधी कहती हैं, 'दिल्ली में गधी के दूध का साबुन 500 रुपए में बिकता है। क्यों नहीं हम लोग बकरी के दूध का और गधी के दूध का साबुन बनाएं’ उन्होंने आगे कहा, ‘कितने दिन हो गए आप लोगों को गधे देखे हुए? उनकी संख्या गिर रही है। धोबी ने भी गधों का उपयोग करना बंद कर दिया है। लद्दाख में एक समुदाय है, जिन्होंने देखा कि गधों की संख्या घट रही है। इसलिए उन्होंने गधी का दूध दुहना शुरू किया और उसका इस्तेमाल साबुन बनाने में किया। गधी के दूध से बना साबुन औरत के शरीर को सदा सुंदर बनाए रखता है’
 
यह वीडियो सुल्तानपुर के बल्दीराय में हुए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। मेनका ने कहा, ‘पेड़ गायब हो रहे हैं। लकड़ी इतनी महंगी हो गई है कि मरने के बाद भी लोग अपने पीछे परिवार को गरीब कर के जाते हैं। 15,000 से 20,000 रुपए लकड़ी के लिए लगता है। इससे अच्छा है कि हम गोबर के लंबे कंडे बनाएं, उसमें खुशबूदार सामग्री लगा दें। एक आदेश हो कि जो भी मरेगा उसका अंतिम संस्कार गोबर के कंडे के साथ होगा।’
 
मेनका गांधी ने कहा, ‘मैं नहीं चाहती आप जानवरों से कुछ भी पैसा कमाएं। आज तक कोई भी बकरी या गाय पालने से अमीर नहीं हुआ है’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इतने डॉक्टर नहीं हैं। सुल्तानपुर के 25 लाख लोगों में मुश्किल से तीन डॉक्टर होंगे। कभी-कभी वो भी नही। अगर कोई गाय या भैंस या बकरी बीमार हो जाती है, तो उन पर लाखों खर्च किए जाते हैं। महिलाओं को कृषि पशुओं की सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वे कितना कर सकते हैं? इसलिए मैं बकरी पालन या गाय पालने के सख्त खिलाफ हूं। आपको कमाने में एक दशक लग जाएगा, क्योंकि जानवर एक रात मर जाएगा और सब कुछ खत्म हो जाएगा।

बता दें कि सांसद मेनका गांधी के इस बयान के बाद एक तरह की सामाजिक बहस चल गई है। सोशल मीडिया में कई महिलाएं और पुरुष उनके बयान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद कुछ लोग उनसे सहमत है तो कुछ यूजर्स उनके बयान का मजाक बना रहे हैं।
Edited By navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे घायल, हादसे का CCTV आया सामने, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

अगला लेख