Hanuman Chalisa

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी जागा : एनआईओ

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 (08:45 IST)
पणजी। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 150 से अधिक वर्षों तक निष्क्रिय रहने के बाद वर्ष 1991 में सकिय होने वाले भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी से एक बार फिर से राख निकलना शुरू हो गया है। यह जानकारी गोवा स्थित राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्था (एनआईओ) के शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को दी।
 
सीएसआईआर एनआईओ ने यहां एक बयान में कहा, 'अंडमान और निकोबार द्वीप का एकमात्र  सक्रिय ज्वालामुखी एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बैरन द्वीप पर स्थित ज्वालामुखी पोर्ट-ब्लेयर से 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है और 150 वर्षों तक निष्क्रिय रहने के बाद 1991 में फिर से सक्रिय होने के बाद यह रुक-रुक कर सक्रिय होता रहा है।' 
 
अभय मुधोलकर की अगुवाई में गोवा में स्थित सीएसआईआर राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्था (सीएसआईआर-एनआईओ) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने जानकारी दी है कि ज्वालामुखी एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसमें से लावा और धुआं निकलने लगा है।(भाषा)
 

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

यूपी में जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

अगला लेख