बदायूं में फिर नीली हुई डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा

Webdunia
मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (16:54 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का भगवा रंग बदल कर फिर से नीला कर दिया गया है।  दरअसल, पिछले शनिवार को क्षेत्र के दुगरैया गांव के एक पार्क में स्थापित संविधान निर्माता की मूर्ति को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस प्रशासन ने इस सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई मूर्ति स्थापित कर दी थी। हालांकि नई मूर्ति भगवा रंग के कारण विवादों के घेरे में आ गई।

 
राजनीति के गलियारों के अलावा इस मामले में सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया के बाद आनन-फानन में मूर्ति के रंग को फिर से नीला कर दिया। मूर्ति का रंग नीला करने वाले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता हीमेन्द्र गौतम ने हालांकि प्रतिमा का रंग बदलने का कोई स्पष्ट कारक उन्होने नही बताया। गौतम ने कहा कि डॉ.अंबेडकर की भगवा रंग की प्रतिमा से स्थानीय ग्रामीणों को कोई आपत्ति नहीं थी।

उन्होने सवाल किया कि गौतम बुद्ध ने भगवा वस्त्रों को धारण किया था मगर इस बारे में किसी ने कोई सवाल नही किया। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का आधिकारिक रंग नीला है और सूबे के अधिकतर स्थानों पर स्थापित डॉ. अंबेडकर की अधिकतर प्रतिमाओं का रंग नीला है।

हालांकि प्रतिमा का रंग भगवा किए जाने के बारे में कोई भी नेता अथवा अधिकारी बयान देने को राजी नही था। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रतिमा के रंग के बारे में पार्टी की कोई भूमिका नही है। हालांकि बाबा साहब की प्रतिमा का रंग अगर भगवा भी है तो उस पर किसी को क्या आपत्ति हो सकती है। केसरिया रंग राष्ट्रीयता की पहचान है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज के तिरंगे का एक रंग केसरिया ही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

अगला लेख