Dharma Sangrah

कंगना के बयान पर उदित राज का तीखा हमला, बोले- 'पद्मश्री' छीनकर इस पागल को गिरफ्तार किया जाए...

Webdunia
गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (18:21 IST)
कंगना रनौत के 1947 की आजादी को भीख बताए जाने वाले बयान पर सियासत शुरू हो गई है। इस बयान की सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने कंगना पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पद्मश्री छीनकर इस पागल को गिरफ़्तार किया जाए।

खबरों के अनुसार, कंगना रनौत के 1947 की आजादी को भीख बताए जाने वाले बयान पर जमकर बवाल खड़ा हो गया है। कंगना के इस बयान को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने भी जमकर हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार ने मानसिक बीमार कंगना रनौत को पद्मश्री देकर संविधान, जनतंत्र और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। पद्मश्री छीनकर इस पागल को गिरफ़्तार किया जाए। उन्होंने आगे लिखा, भाजपा प्रचारक पदमश्री कंगना रनौत ने कहा कि आजादी 2014 में मिली। RSS ने 11 दिसंबरर 1948 को संविधान व डॉ. अंबेडकर का पुतला जलाया था। ये दलित, आदिवासी, पिछड़े एवं महिलाओं की आजादी को मानते ही नहीं।

डॉ. उदित राज के अलावा भाजपा नेता और सांसद वरुण गांधी ने भी कंगना रनौत के इस बयान पर जमकर फटकार लगाई। वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

MP: छात्राओं के वीडियो बनाने वाले एबीवीपी के 3 छात्र गिरफ्तार

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

अगला लेख