मुख्य जलाशयों की भंडारण क्षमता में भारी गिरावट, जल आयोग ने जारी किए आंकड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 मार्च 2024 (01:28 IST)
Drastic decline in storage capacity of main reservoirs : भारत के 150 प्राथमिक जलाशयों की भंडारण क्षमता उनकी कुल क्षमता के 36 प्रतिशत तक गिर गई है। कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्य पिछले वर्ष और 10 साल के औसत के मुकाबले जल भंडारण में भारी कमी का सामना कर रहे हैं।
 
आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। बेंगलुरु जैसे शहर जल संकट की गिरफ्त में हैं, इसके पीछे मानसून के दौरान कर्नाटक में कम बारिश, जलाशय के स्तर में गिरावट और तेजी से शहरीकरण के कारण झीलों को हो रहे नुकसान जैसे कारण हो सकते हैं।
 
केंद्रीय जल आयोग ने अपने साप्ताहिक बुलेटिन में कहा कि 150 जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता 178.784 बीसीएम (अरब घन मीटर) है जो 257.812 बीसीएम की कुल भंडारण क्षमता का लगभग 69.35 प्रतिशत है। गुरुवार को जारी जलाशय भंडारण बुलेटिन के अनुसार इन जलाशयों में उपलब्ध भंडारण 64.606 बीसीएम है, जो इन जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता का 36 प्रतिशत है।
ALSO READ: Reliance Foundation ने मध्य प्रदेश में जल समृद्ध कृषि समुदाय बनने में किया सहयोग
बुलेटिन में कहा गया, हालांकि पिछले वर्ष इसी अवधि के लिए इन जलाशयों में भंडारण 76.991 बीसीएम था और पिछले 10 वर्षों का औसत भंडारण 66.644 बीसीएम था। बुलेटिन के अनुसार 150 जलाशयों में उपलब्ध भंडारण पिछले वर्ष की इसी अवधि के भंडारण का 84 प्रतिशत और पिछले दस वर्षों के औसत भंडारण का 97 प्रतिशत है। गर्मी के मौसम में जलाशय क्षमता में सप्ताह दर सप्ताह कमी आ रही है।
ALSO READ: 22 परिवारों को महंगा पड़ा पानी का दुरुपयोग, 5-5 हजार का जुर्माना, बेंगलुरु में क्यों गहराया जलसंकट?
तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों सहित दक्षिणी क्षेत्र को पिछले वर्ष और दस साल के औसत, दोनों की तुलना में जल भंडारण में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी राज्यों में कुल क्षमता का केवल 22 प्रतिशत भंडारण स्तर जल संरक्षण के उपायों को अपनाने और सतत प्रबंधन कार्यक्रम की जरूरत को दर्शाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख