पेट में छुपाए ड्रग के 155 कैप्सूल, महिला गिरफ्‍तार

Webdunia
शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (21:48 IST)
नई दिल्ली। अधिकारियों ने ब्राजील की एक महिला और अफगानिस्तान के एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नशीली दवा के कैप्सूल कथित तौर पर निगल कर पेट में छिपाए थे और राष्ट्रीय राजधानी में नववर्ष पर उच्च श्रेणी का मादक पदार्थ तय गंतव्य तक पहुंचाने वाले थे।
दोनों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया। उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके शरीर से क्रमश: 65 तथा 90 कैप्सूल निकाले गए। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक आरपी सिंह ने बताया कि अब तक तो दोनों का एक-दूसरे से कोई संपर्क प्रतीत नहीं हुआ है। हमने उन्हें पकड़ा है और जांच की जा रही है।
 
एनसीबी ने महिला की पहचान जा दा सिल्वा (38) और अफगान नागरिक की पहचान एम. कासम (50) के तौर पर की है। अब तक दा सिल्वा के शरीर से कोकीन के 65 कैप्सूल निकल चुके हैं और अनुमान है कि उसके पास से कुछ और कैप्सूल मिलेंगे। कासम के शरीर से चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरने के बाद हेरोइन के 90 कैप्सूल निकले।
 
अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पकड़ा गया। दा सिल्वा साओ पाउलो से और कासम हेरात से आया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख