Reliance को फ्री में जियोहॉटस्टारडॉटकॉम डोमेन देंगे दुबई के भाई-बहन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 17 नवंबर 2024 (18:10 IST)
Reliance News : डोमेन जियोहॉटस्टार.कॉम के मालिक दुबई निवासी भाई-बहन जैनम और जीविका ने इसे रिलायंस को बिना किसी शुल्क के हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इससे विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अटकलों पर विराम लग गया है। इंटरनेट डोमेन नाम की इस खबर ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बहुत ध्यान आकर्षित किया। हालांकि यह खबर दोनों भाई-बहन के अनुसार ‘सेवा और दया’ के साथ समाप्त हुई।
ALSO READ: Reliance ने दीं 1.7 लाख नई नौकरियां, कुल 6.5 लाख हुई कर्मचारियों की तादाद
इस वेबसाइट आईडी को पिछले साल रिलायंस जियो और डिज्नी हॉटस्टार के संभावित विलय के बारे में अटकलों के बीच दिल्ली स्थित एक ऐप डेवलपर ने पंजीकृत किया था। पिछले महीने, डेवलपर ने डोमेन के स्वामित्व हस्तांतरण के बदले में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपनी उच्च शिक्षा के लिए धन की मांग की थी।
ALSO READ: Reliance और Disney के बीच संयुक्त उपक्रम के लिए लेनदेन हुआ पूरा
यह मांग रिलायंस जियो और द वॉल्ट डिज़्नी द्वारा अपने मीडिया व्यवसायों के विलय की औपचारिक घोषणा के कुछ दिनों बाद की गई थी। बाद में दुबई निवासी भाई-बहन ने 'जियोहॉटस्टार.कॉम' डोमेन को इसके पंजीकृत मालिक से खरीद लिया।
ALSO READ: Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर
माना जाता है कि रिलायंस के पंजीकृत मालिक के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद डोमेन को दुबई स्थित भाई-बहनों को बेच दिया गया था। भाई-बहन ने बताया कि रिलायंस आईपी की कानूनी टीम ने उनसे संपर्क किया और दोनों ने स्वामित्व उन्हें (रिलायंस) सौंपने का फैसला किया। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

Maharashtra: विधान भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

अगला लेख