'समलैंगिक रिश्ते' पर दुतीचंद की मुश्किलें बढ़ीं, बहन पर ही लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

Webdunia
बुधवार, 22 मई 2019 (09:41 IST)
भारत की सबसे तेज महिला एथलीट और खुद के समलैंगिक होने का खुलासा करने वाली दुतीचंद के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनका परिवार उनसे सख्त नाराज है और यह नाराजगी सड़क तक आ गई है। इस बीच दुती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि उनकी बड़ी बहन उन्हें लगातार धमकी दे रही हैं। दुतीचंद ने कहा कि मेरी अपनी बहन मुझे ब्लैकमेल कर रही है।
 
भारत की सबसे तेज महिला एथलीट और खुद के समलैंगिक होने का खुलासा करने वाली दुती चंद ने अपनी बड़ी बहन पर पर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जवाब में दुती की बहन सरस्वती चंद ने कहा है कि बड़े दुःख के साथ मुझे यह कहना पड़ रहा है कि दुती ने जो फैसला लिया है, वह उसका नहीं है। दुती पर उसकी पार्टनर और उसके परिवार ने शादी के लिए दबाव डाला और उसे ब्लैकमेल किया गया।
 
सरस्वती कहा कि दुती की जिंदगी और संपत्ति को खतरा है। उन्होंने सरकार से दुती को संरक्षण और सुरक्षा प्रदान करने की भी अपील की। 
 
उल्लेखनीय है कि दुती एक इंटरव्यू में पहली बार खुलकर ये स्वीकार किया कि वो समलैंगिक हैं और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले पांच सालों से रिश्ते में हैं। वो बोलीं, 'मेरे गांव की ही एक लड़की है, 19 साल की। पिछले पांच सालों से हमारे रिश्ते हैं। वो भुवनेश्वर के एक कॉलेज में बी.ए. सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। वह हमारी रिश्तेदारी में भी है। मैं जब भी घर जाती हूं, उसके साथ समय बिताती हूं। वह मेरे जीवन साथी की तरह है और भविष्य में मैं उसके साथ घर बसाना चाहती हूं।'
 
इस इंटरव्यू के बाद दुती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सभी दूर उनके इस बयान की चर्चा हो रही है। लोग गूगल पर उन्हें सर्च कर रहे हैं।

महा चुनाव का महा कवरेज, पल-पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख