दिल्ली- NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (18:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई।
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके शाम में 5.45 बजे महसूस किए गए। इसका केन्द्र एनसीआर क्षेत्र में उत्तर में 28.7 डिग्री अक्षांश और पूर्व में 77.2 डिग्री देशांतर पर व भू-सतह से 8 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
 
केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीएल गौतम ने बताया कि भूकंप के झटके एनसीआर के पूर्वी इलाकों में नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली के इलाकों में महसूस किया गया। 
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आशा है सभी लोग सुरक्षित होंगे। मैं आप सभी में से हर एक के सुरक्षित होने की दुआ करता हूं।’ भूकंप के कारण भयभीत लोग अपने घरों से बाहर आ गए। स्थानीय प्रशासन ने अब तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिलने की जानकारी दी है। 
 
पूर्वी दिल्ली के निवासी एस दामले ने बताया कि उन्होंने भूकंप आने पर अपनी कुर्सी में कंपन महसूस किया। यह कुछ पल के लिए डरा देने वाला अनुभव था।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। इस वायरस के संक्रमण से बचने और इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

INDvsEND : रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

अगला लेख