Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड और कर्नाटक में भूकंप के झटके

हमें फॉलो करें झारखंड और कर्नाटक में भूकंप के झटके
, शुक्रवार, 5 जून 2020 (09:22 IST)
नई दिल्ली। झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। हाल ही में भारत बांग्लादेश सीमा पर भूकंप के हल्के झटके महसूस ‍किए गए थे।
 
इससे पहले 3 जून को नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। 29 मई को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिग्गज उद्योगपति अडाणी बोले, सरकार ने कोरोना के खिलाफ सही समय पर सही कदम उठाया