Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आधी रात को Earthquake से कांपी तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार में घरों से भागे लोग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Earthquake in North India

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 12 मई 2025 (09:14 IST)
Earthquake in Tibet: तिब्बत में आज रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप आने के बाद लोग अपने घर से बाहर निकाल आए। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं है।
भूकंप के झटके यूपी से लेकर बिहार तक महसूस किए गए। यूपी-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तेज झटके महसूस हुए, जिसके बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 29.02N और देशांतर 87.48E पर, 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इससे पहले 9 मई को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लेकिन जान-माल को बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। हिमालयी क्षेत्र होने की वजह से समय-समय पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

हाल ही में तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां 9 मई, 2025 को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। स्थानीय समयानुसार रात 8:18 बजे यहां 3.7 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र भूकंप के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। संबंधित अधिकारी क्षेत्र में भूगर्भीय हलचलों पर लगातार नजर रखे हुए हैं, ताकि संभावित खतरे का आकलन समय रहते किया जा सके।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: बारिश के बाद अब उमस सताएगी, दिल्ली एनसीआर में चलेंगी धूलभरी हवाएं, Monsoon के दिखने लगे शुरुआती संकेत