Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिक्किम में आए सुबह सुबह भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

हमें फॉलो करें सिक्किम में आए सुबह सुबह भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
, सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (07:58 IST)
नई दिल्ली। तुर्किए में भूकंप की तबाही के बीच सोमवार की सुबह सिक्किम के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप का झटका सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर महसूस किया गया है। इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी युकसोम में था। भूकंप का केंद्र सतह से 70 किलोमीटर की गहराई में था।

बता दें कि तुर्किए में भूकंप ने तबाही मचा रखी है। यहां करीब 25 हजार लोगों के मरने की खबर है। हजारों लोग घायल हो गए है। जबकि अब भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

बीते रविवार को असम के कुछ हिस्सों में भी चार तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई थी। बुलेटिन के मुताबिक, तत्काल भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी नहीं मिली थी। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का झटका सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर महसूस किया गया और इसका केंद्र नगांव जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर था। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से 160 किलोमीटर दूर मध्य असम में होजई के पास था। पश्चिमी कार्बी आंगलॉन्ग, कार्बी आंगलॉन्ग, गोलाघाट और मोरी गांव जिले के लोगों ने भी भूकंप का झटका महसूस किया था। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित सोनितपुर में बसे लोगों को भी झटका महसूस हुआ था। पूर्वोत्तर के सभी राज्य उच्च भूकंप संभावित क्षेत्रों में आते हैं और इलाके में नियमित तौर पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
edited by navin rangiyal/  भाषा


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी पर बयान को लेकर राहुल गांधी को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने 15 फरवरी तक मांगा जवाब