Dharma Sangrah

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में निर्णायक जंग, 8 अगस्त तक दिखाना होगा दम, किसकी होगी शिवसेना?

Webdunia
शनिवार, 23 जुलाई 2022 (12:09 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना को लेकर जारी जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। चुनाव आयोग ने दोनों को 8 अगस्त तक शिवसेना को लेकर सबूत पेश करने को कहा है।
 
चुनाव आयोग ने ठाकरे व शिंदे गुट दोनों से कहा है कि वे दस्तावेजों के साथ यह सबूत दें कि उनके पास शिवसेना के सदस्यों का बहुमत है। आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के गुट द्वारा उसे लिखे गए पत्र और शिंदे गुट को ठाकरे गुट द्वारा लिखा गया पत्र भी भेजा है।
 
आयोग ने शिवसेना पर दावेदारी कर रहे दोनों गुटों से उनके समर्थक विधायकों व सांसदों के अलावा संगठनात्मक इकाइयों में समर्थकों के हस्ताक्षरित पत्र भी मांगे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि शिंदे गुट द्वारा समर्थन लेने के बाद महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने राज्य में भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई। शिंदे गुट को विधायकों के साथ ही बड़ी संख्या में शिवसेना सांसदों का भी समर्थन हासिल है।
 
दोनों ही गुट शिवसेना पर अपना अधिकार जता रहे हैं। अब देखना होगा कि दोनों दिग्गजों में से शिवसेना पर किसका कब्जा होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख