Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ED ने कसा फ्लिपकार्ट पर शिकंजा, 10,600 करोड़ का नोटिस

Advertiesment
ED
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन के लिए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और उसके प्रवर्तकों को करीब 10,600 करोड़ रुपए का कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
 
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की विभिन्न धाराओं के तहत पिछले महीने 10 लोगों को नोटिस जारी किया गया था, जिनमें फ्लिपकार्ट, उसके संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल शामिल हैं।
 
सूत्रों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद नोटिस जारी किया गया और कंपनी पर लगे आरोपों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नियमों का उल्लंघन और बहु-ब्रांड खुदरा को विनियमित करना शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी और उसके अधिकारी अब न्यायिक फैसले का सामना करेंगे। एजेंसी के चेन्नई स्थित एक विशेष निदेशक-रैंक के अधिकारी इस कार्यवाही का संचालन करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बारूदी सुरंग में विस्फोट कर नक्सलियों ने वाहन उड़ाया, 12 घायल, 3 गंभीर