जल्द भारत लाया जा सकता है मेहुल चोकसी, ईडी ने की यह पेशकश

Webdunia
रविवार, 23 जून 2019 (07:38 IST)
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने बंबई उच्च न्यायालय से कहा है कि वह हीरा व्यवसायी मेहुल चोकसी को वापस भारत लाने के लिए एयर एम्बुलेंस मुहैया कराने के लिए तैयार है। चोकसी करोड़ों रुपए के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है।
 
चोकसी ने हाल में उच्च न्यायालय को बताया था कि उपचार कराने के लिए वह भारत से गया हुआ है न कि मामले में अभियोजन से बचने के लिए। वर्तमान में वह कैरीबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा है। उसने कहा कि जैसे ही वह ठीक होगा, भारत लौट आएगा।
 
अदालत में शुक्रवार को दायर जवाबी हलफनामे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि चोकसी का हलफनामा अदालत को गुमराह करने वाला प्रतीत होता है। जांच एजेंसी ने कहा कि ईडी काफी निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से जांच करता है। मानवतावादी रुख अपनाते हुए एजेंसी चोकसी को एंटीगुआ से वापस भारत लाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ एयर एम्बुलेंस मुहैया कराने को तैयार है।
 
एजेंसी ने कहा कि भारत में बेहतर चिकित्सा सेवा मौजूद है और जरूरत पड़ी तो वापस लौटने पर चोकसी को चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख