हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई, नेता के यहां मिला कुबेर का खजाना

राज्य के कई जिलों में चल रही छापेमारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (12:00 IST)
ED raids former MLA's house in Haryana : अवैध खनन मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा में ईडी ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके संपर्क में आए लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी गुरुवार सुबह से चल रही है। इससे राज्य में खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी में अब तक विदेशी हथियार, 300 जिंदा कारतूस और 5 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।

खबरों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने हरियाणा में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके संपर्क में आए लोगों के कई ठिकानों पर छापा मारा है। छापेमारी में ईडी को अब तक 5 करोड़ मूल्‍य के नोट मिले हैं। और भी नोटों की गिनती की जा रही है। इसके अलावा विदेशी हथियार और 300 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
ALSO READ: ED की नजर क्या केवल विपक्ष की सरकारों और नेताओं पर है?
यमुना नगर के पूर्व विधायक और आईएनएलडी नेता दिलबाग सिंह के घर, कार्यालय और विभिन्न ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ दस्तक दी। दिलबाग सिंह और उनके संपर्क में आने वाले खनन कारोबारियों से ईडी पूछताछ कर रही है।

ईडी के अधिकारियों ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के देश-विदेश में कई चल एवं अचल संपत्तियों से जुड़े दस्‍तावेज भी अपने कब्‍जे में लिए हैं। इसके अलावा सोनीपत में कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार और उनके सहयोगी सुरेश त्यागी के घर भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ED टीम पर हमला, TMC नेता के घर मारी थी रेड
करनाल में भाजपा नेता मनोज वाधवा के घर ईडी ने छापेमारी की है। जांच एजेंसियों की कई टीमें राज्य के कई जिलों में छापेमारी कर रही हैं। कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है।
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख