Chand Mubarak: ईद का चांद दिखा, शनिवार को मनाई जाएगी Eid

Webdunia
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (21:43 IST)
Eid will be celebrated on Saturday: दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), हरियाणा, राजस्थान और बिहार समेत देश के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम को ईद-उल-फितर का चांद दिखाई दिया और अब शनिवार को यह त्योहार मनाया जाएगा। इसी के साथ रज़मान का पवित्र महीना संपन्न हो गया है।
 
दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि शुक्रवार शाम दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के कई शहरों, बिहार, राजस्थान और असम समेत कई जगह ईद का चांद सामान्य तौर पर नजर आया। उन्होंने कहा कि लिहाज़ा शव्वाल (इस्लामी कलेंडर के 10वें) महीने का पहला दिन शनिवार को है। शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।
 
वहीं, जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक बयान में ऐलान किया कि 21 अप्रैल 2023 जुमे (शुक्रवार) के रोज़ माहे शव्वाल का चांद नज़र आ गया है। लिहाज़ा ईद का त्योहार शनिवार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा।
 
मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े इमारत-ए-शरिया-हिंद ने भी एक बयान में राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के अलग अलग हिस्सों में ईद का चांद दिखने की पुष्टि की।
 
बयान में संगठन की रुअत-ए-हिलाल कमेटी (चांद समिति) के सचिव मौलाना नजीबुल्लाह कासमी के हवाले से कहा गया है- ऐलान किया जाता है कि शव्वाल के महीने की शुरुआत शनिवार 22 अप्रैल से होगी। लिहाज़ा शनिवार सुबह ईद-उल-फितर की विशेष नमाज़ अदा की जाएगी।
 
ईद के चांद के नजर आने के बाद शुक्रवार को रमज़ान का पवित्र महीना खत्म हो गया। इस बार रमज़ान का महीना 29 दिन का रहा। हालांकि बीते दो साल में यानी 2022 और 2021 में यह (रमजान महीना) 30-30 दिन का था। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं, जो चांद दिखने पर निर्भर करता है।
 
मुफ्ती मुकर्रम ने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि समुदाय के लोग ईद की नमाज़ की तैयारी करें। उन्होंने लोगों से ‘फितरा’ (दान) देने की गुजारिश करते हुए कहा कि सक्षम लोग अपने परिवार के सदस्यों की ओर से प्रत्येक का 2.45 किलोग्राम गेहूं या आटे की कीमत के हिसाब से ‘फितरा’ निकालें यानी हर सदस्य की तरफ से 70-75 रुपए का दान करें ताकि गरीब लोग भी त्योहार मना सकें। 
 
शाही इमाम मुकर्रम ने लोगों से गुजारिश की कि वे दिशा-निर्देशों के मुताबिक त्यौहार मनाएं और प्रशासन से पूरी तरह सहयोग करें। उन्होंने सरकारों से भी नमाज़ के मद्देनज़र उचित इंतजाम करने का आग्रह किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अंदर से कैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है पाकिस्तान

दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

अगला लेख