Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Eid will be celebrated across country

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 31 मार्च 2025 (00:44 IST)
Eid Ul Fitr 2025 India : देश के कई इलाकों में आज शाम चांद दिखने के बाद कल यानी सोमवार 31 मार्च 2025 को देशभर में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। ईद से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं रविवार को नवरात्र शुरू होने से मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए देशभर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। चांद दिखने के बाद सुबह ईद-उल-फितर मनाया जाता है, यह दुनियाभर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है। रमजान के महीनेभर के रोजे इस दिन समाप्त होते हैं।

खबरों के अनुसार, देश के कई इलाकों में आज शाम चांद दिखने के बाद कल यानी सोमवार 31 मार्च 2025 को देशभर में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। ईद से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं रविवार को नवरात्र शुरू होने से मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए देशभर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
ALSO READ: ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक
ईद उल फितर, जो रमजान के महीने के बाद मनाई जाती है, मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है। यह पर्व चांद दिखाई देने के बाद मनाया जाता है और भारत में इसे लेकर काफी इंतजार किया जाता है। इस साल 2025 में भारत में ईद का चांद 30 मार्च को दिखाई दिया है, जिसके बाद 31 मार्च यानी कल ईद धूमधाम से मनाई जाएगी।

सऊदी अरब में रमजान का महीना भारत से एक दिन पहले शुरू होता है, इसलिए वहां चांद दिखाई देने के बाद ही भारत में ईद मनाने की तिथि तय होती है। इस साल सऊदी अरब में 1 मार्च से रमजान की शुरुआत हुई थी, जबकि भारत में यह 2 मार्च से शुरू हुआ।
ALSO READ: ईद मुबारक 2025: अपने करीबियों को भेजें ये 20 दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं
चांद दिखने के बाद सुबह ईद-उल-फितर मनाया जाता है, यह दुनियाभर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है। रमजान के महीनेभर के रोजे इस दिन समाप्त होते हैं। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं जिसमें सूरज निकलने के बाद से सूरज के डूबने तक खाने-पीने से दूर रहते हैं। इसलिए ईद-उल-फितर को रोजे खत्म करने का त्योहार भी कहा जाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर दी बधाई : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, प्रगति और खुशियां लेकर आए। उन्होंने कहा, ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के दौरान उपवास और प्रार्थना के समापन का प्रतीक है। यह त्योहार भाईचारे, सहयोग और करुणा की भावना को मजबूत करता है।
 
मुर्मू ने एक संदेश में कहा, यह त्योहार सामाजिक बंधन को भी बढ़ावा देता है और हमें एक समरसतापूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, ईद सहानुभूति, करुणा और दान की भावना को बढ़ावा देने का अवसर है। यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, प्रगति और खुशी लाए तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करे।
 
संभल की शाही ईदगाह में ईद की नमाज के लिए तैयारियां पूरी : संभल की शाही ईदगाह में सोमवार सुबह नौ बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने शाही ईदगाह का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। शाही ईदगाह के इमाम हजरत गाजी अशरफ हमीदी ने रविवार को बताया कि शाही ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह नौ बजे अदा की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 
संभल की उपजिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने बताया कि कल ईद के मद्देनजर उन्होंने ईदगाह का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नमाज के लिए साफ-सफाई और बाकी व्यवस्था को देखने के लिए आज वह अपनी टीम के साथ आई थीं।
 
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद ईद के त्योहार को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और सभी मस्जिदों में भी सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी के टैंकर लाए गए हैं।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव