शिवसेना नाम एकनाथ शिंदे गुट को मिला, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Webdunia
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (19:11 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए शिवसेना नाम एकनाथ शिंदे ‍गुट को दे दिया है। आयोग के इस फैसले के बाद पार्टी का चुनाव चिह्न 'धनुष-बाण' पर भी एकनाथ शिंदे गुट का ही अधिकार होगा।
 
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए शिवसेना विवाद में एकनाथ शिंदे गुट के हक में फैसला दिया। इस फैसले के बाद अब असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की होगी। चुनाव चिह्न भी इसी गुट के पास होगा। आयोग ने असली शिवसेना के रूप में शिंदे गुट को मान्यता प्रदान कर दी है। आयोग ने शिंदे गुट को 'तीर-धनुष' चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया है। 

आयोग क्यों दिया ऐसा फैसला : चुनाव आयोग ने अपने फैसले में कहा कि शिंदे गुट के पास ज्यादा सांसद और विधायक हैं। अत: इस गुट के पास बहुमत है। इसलिए आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना माना।  
 
जिस बात का डर था, वही हुआ : आयोग के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस बात का डर था वही हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 से ज्यादा विधायकों ने बगावत कर शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा गठबंधन की सरकार को गिरा दिया था। इसके बाद भाजपा के सहयोग से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार बनी थी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

ट्रम्प का टैरिफ धमाका: कार बाजार पर संकट, चीन की चेतावनी

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

अगला लेख