महाराष्ट्र खुश है कि बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक CM बना है : शिंदे

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (09:21 IST)
पणजी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि न केवल विधानसभा में उनके साथी विधायक, बल्कि पूरा राज्य इस बात से खुश है कि ‘‘बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना है।
 
शिंदे ने उन पर विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं का शुक्रिया भी अदा किया।
 
शिवसेना के बागी विधायकों के समूह, निर्दलीय विधायकों और भाजपा के समर्थन से शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। मुंबई में शपथ लेने के बाद शिंदे आधी रात को ही गोवा लौट आए और वहां उनका इंतजार कर रहे अपने साथी विधायकों से मिले। वह केवल शपथ ग्रहण करने के लिए ही दोपहर को मुंबई गए थे।
 
शिंदे ने कहा कि मेरे साथी विधायक और पूरा महाराष्ट्र बेहद खुश है कि बाला साहेब ठाकरे का शिवसैनिक राज्य का मुख्यमंत्री बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार वही काम करेगी, जिसकी महाराष्ट्र के लोग उनसे उम्मीद कर रहे हैं। उनकी सरकार समाज के हर तबके के साथ न्याय करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ांएगे।
 
मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि भविष्य की रणनीति पर उनके साथी विधायकों के साथ बैठक में फैसला किया जाएगा।
 
इसके बाद उन्होंने गोवा के डोना पाउला रिजॉर्ट में पहुंचने पर पत्रकारों से कहा कि वह मोदी, शाह और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस का उन पर विश्वास दिखाने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। फडणवीस ने मुझे मुख्यमंत्री बनने का मौका देकर बड़ा दिल दिखाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख