चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, हरियाणा की 2 सीटों की EVM होंगी चेक, दोनों BJP ने जीतीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 जून 2024 (17:36 IST)
Election Commission's big decision regarding Haryana Lok Sabha elections : हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने गंभीरता से लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। शिकायत के बाद ECI ने हरियाणा की करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की EVM चेक करने का निर्णय लिया है। इन दोनों सीटों (करनाल और फरीदाबाद) पर भाजपा उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं।
ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : काउंटिंग से पहले कौनसी मांग को लेकर चुनाव आयोग पहुंचा इंडिया गठबंधन
खबरों के अनुसार, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) चेकिंग को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका की शिकायत के बाद ECI ने हरियाणा की करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की EVM चेक करवाने का फैसला लिया है।

करनाल से हरियाणा के साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्‌टर चुनाव जीते थे। अब वे मोदी कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं। वहीं फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर जीते। वे भी मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं।
ALSO READ: मतगणना को लेकर विपक्ष की चिंताओं पर बीजेपी की प्रतिक्रिया, चुनाव आयोग क्या बोला
करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा की ओर से चुनाव आयोग को EVM की जांच करने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी गई थी। वहीं फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने अनुमति दी है। इन लोकसभा सीटों से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी चुनाव हार गए थे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

MSP को लेकर नाराज किसानों को बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार ने 14 फसलों पर बढ़ाया न्यूनतम समर्थन मूल्य

इंटरनेट की नई संसेशन है बिन्‍नू रानी, बुंदेली में मचा रही है धूम, पूर्व सीएम दिग्‍विजय भी हुए फैन

गर्लफ्रेंड पर 30 सेकंड में 15 वार, तमाशबीन बन देखते रहे मुंबई के लोग, मौत देखने का ये कैसा एंटरटेनमेंट है?

Hollong Bungalow Fire : बंगाल सरकार ने दिए जांच के आदेश, आग के कारणों का पता लगाएंगे विशेषज्ञ

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं मोदी की मंत्री, सावित्री ठाकुर नहीं लिख पाई बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

सभी देखें

नवीनतम

शिंदे सेना के निशाने पर आए अजित पवार को मिला चाचा की पार्टी का साथ

Pakistan : इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का अपहरण, FIR दर्ज

PM नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की भेंट, केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन का अनुरोध

अनचाहे Call और SMS पर लगेगा अंकुश, सरकार ने तैयार किया मसौदा

दाहिने की जगह बाएं घुटने का कर दिया ऑपरेशन, NHRC ने जारी किया नोटिस

अगला लेख
More