नवंबर में बढ़ी बिजली की मांग, 13.6 प्रतिशत बढ़कर रही 112.81 अरब यूनिट

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (16:37 IST)
नई दिल्ली। देश में बिजली की खपत नवंबर 2022 में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 112.81 अरब यूनिट रही। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले महीने बिजली की खपत बढ़ने से आमतौर पर आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि का संकेत मिलता है, क्योंकि अन्य महीनों के मुकाबले इस महीने में बिजली की खपत कम रहती है।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में बिजली की खपत और मांग में वृद्धि होगी। उत्तर भारत में गर्मी पैदा करने वाले उपकरणों के अधिक इस्तेमाल और नई रबी फसल की शुरुआत के कारण आर्थिक गतिविधियों में सुधार के चलते ऐसा होगा। किसान नई फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली का इस्तेमाल करते हैं।
 
आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल नवंबर में बिजली की खपत 99.32 अरब यूनिट थी जबकि नवंबर 2020 में यह आंकड़ा 96.88 अरब इकाई से अधिक था। बीते महीने किसी 1 दिन में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 186.89 गीगावॉट हो गई। यह आंकड़ा नवंबर 2021 में 166.10 गीगावॉट और नवंबर 2020 में 160.77 गीगावॉट था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पंजाब पुलिस का किसानों पर बड़ा एक्शन, भगवंत मान सरकार से किसान नाराज

Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को पंजाब पुलिस ने खदेड़ा, केंद्र सरकार से नेताओं की बातचीत विफल

Nagpur Violence : कब्र से भी खोदकर निकाला जाएगा पुलिस पर हमला करने वालों को, नागपुर हिंसा पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस

Gold Rate : सोना एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर, इन कारणों से बढ़ रहे हैं दाम

Nagpur Violence : कौन है नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान, जिसके भाषण से भड़के लोग

अगला लेख