Publish Date: Sun, 16 Jun 2024 (10:55 IST)Updated Date: Sun, 16 Jun 2024 (11:06 IST)
Elon Musk's big statement on EVM : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और SpaceX के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा दावा दिया है। मस्क ने कहा कि इन मशीनों को इंसानों या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा हैक किया जा सकता है। मस्क ने कहा, हमें चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप से बचने के लिए पेपर बैलेट पर वापस लौटने की जरूरत है।
खबरों के अनुसार, SpaceX के CEO एलन मस्क ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को कोई भी हैक कर सकता है और इसे खत्म करने की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने बड़ी मांग करते हुए ईवीएम को अमेरिकी चुनावों से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसे मनुष्य ही नहीं एआई से भी खतरा है।
मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि इंसानों या AI द्वारा हैक किए जाने का जोखिम हालांकि छोटा है, फिर भी बहुत अधिक है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की एक पोस्ट को शेयर करते हुए यह लिखा। रॉबर्ट ने शुरुआत में प्यूर्टो रिको में चुनावों के दौरान EVM अनियमितताओं के बारे में लिखा था।
We should eliminate electronic voting machines. The risk of being hacked by humans or AI, while small, is still too high. https://t.co/PHzJsoXpLh
प्यूर्टो रिको के प्राथमिक चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से संबंधित सैकड़ों मतदान अनियमितताएं सामने आईं। मस्क ने कहा, हमें चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप से बचने के लिए पेपर बैलेट पर वापस लौटने की जरूरत है।
Edited By : Chetan Gour
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें