ब्रिटेन के F35 फाइटर प्लेन की तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है इस लड़ाकू विमान की विशेषता?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 जून 2025 (12:31 IST)
Emergency Landing of britain F35 fighter plane : ईंधन खत्म होने के बाद शनिवार रात एक ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
 
ऐसा माना जा रहा है कि विमान ने एक विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी और यह रात करीब साढ़े नौ बजे सुरक्षित उतर गया। कहा जा रहा है कि हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने सुचारू एवं सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन स्थिति की घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि पायलट ने कम ईंधन की सूचना दी और उतरने की अनुमति मांगी। पूरी स्थिति से शीघ्रता और पेशेवर तरीके से निपटा गया। विमान फिलहाल हवाई अड्डे पर ही खड़ा है। केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही विमान में ईंधन भरा जाएगा। इसके बाद ही यह फाइटर प्लेन गंतव्य की ओर रवाना होगा।
 
F35 फाइटर प्लेन की विशेषता: F-35B हेलीकॉप्टर की तरह लंबवत रूप से लैंड करता है और बहुत कम दूरी में उड़ान भर सकता है। इससे यह कम दूरी के बेस और कई तरह के हवाई जहाजों से उड़ान भर सकता है। इस लड़ाकू विमान का संचालन यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स, यूनाइटेड किंगडम और इटैलियन एयर फोर्स द्वारा किया जाता है। ब्रिटेन के पास फिलहाल 33 एफ 35 बी विमान है।
 
F-35B लाइटनिंग एक स्टेल्थ विमान है जो टाइफून के साथ काम करता है। एक मल्टी-रोल मशीन, लाइटनिंग हवा से सतह, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, खुफिया जानकारी जुटाने और हवा से हवा में मिशन एक साथ संचालित करने में सक्षम है।
 
एफ-35बी की कुल लंबाई 15.6 मीटर, पंखों का फैलाव 10.7 मीटर तथा ऊंचाई 4.36 मीटर है। इसकी अधिकतम गति 1.6 मैक या 1,200 मील प्रति घंटा है। यह ध्वनि की गति से 1.6 गुना है - और इसका अधिकतम जोर 40,000 पाउंड से अधिक है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: AAIB करेगी हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच, DGCA ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली से मुंबई तक बदला मौसम का मिजाज, क्या है मानसून का हाल?

इजराइल-ईरान की लड़ाई में फंसे जम्मू कश्मीर के 1300 छात्र

Plane Crash : 31 शवों के DNA सैंपल मैच, विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा, G7 समिट में होंगे शामिल

अगला लेख