Hanuman Chalisa

कोलकाता की कंपनी की 200 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क, निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाया

Webdunia
गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (23:54 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कहा कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत कोलकाता की एक कंपनी की 200 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। कंपनी पर करोड़ों रुपए के पोंजी घोटाले की साजिश रचने और उसके जरिए विभिन्न राज्यों में निवेशकों को चूना लगाने का आरोप है।
 
ईडी ने कहा कि उसने भूखंड, फ्लैट, कारखाने, होटल और मनोरंजन पार्क (एम्यूजमेंट पार्क), चाय बागान, दुकान जैसी 103 अचल संपत्तियां और 15 बैंक खातों में 1.77 करोड़ रुपए जब्त किए। ये खाते बासिल इंटरनेशनल लि. (बीआईएल) की 16 अलग-अलग कंपनियों के नाम पर थे।
 
ये संपत्तियां असम, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, झारखंड, उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में हैं। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत 200 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का अस्थायी आदेश जारी किया गया है।
 
ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 2015 में दायर प्राथमिकी और उसके बाद आरोप पत्र के आधार पर बीआईएल समूह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था।
 
प्रवर्तन निदेशालय ने बीआईएल तथा अन्य के खिलाफ अवैध योजनाएं चलाकर और बड़ा मुनाफा देने का वादा कर आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था। ऐसी योजनाओं को पोंजी योजना के नाम से भी जाना जाता है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पोंजी या चिट-फंड घोटाला करीब 3,500 करोड़ रुपए का है। इस अवैध योजना के जरिए जुटाए गए धन को 60 मुखौटा या फर्जी कंपनियों के जरिए इधर-उधर किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 10 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख