EPFO का 4 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका, ब्याज दर घटाकर 8.1 फीसदी करने का प्रस्ताव

Webdunia
शनिवार, 12 मार्च 2022 (13:27 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.1 फीसदी निर्धारित की। वर्तमान में यह दर 8.5 प्रतिशत थी। इस फैसले के करीब 4 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है।
 
ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की शनिवार को बैठक हुई जिसमें 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.1 फीसदी रखने का फैसला लिया गया। यह बीते चार दशक से भी अधिक समय में सबसे कम ब्याज दर है, 2020-21 में यह दर 8.5 फीसदी दी। इससे पहले ईपीएफ पर ब्याज दर सबसे कम 8 फीसदी 1977-78 में थी।
 
सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.5 रखने का निर्णय मार्च 2021 में लिया था। इसे अक्टूबर 2021 में वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी थी।
अब सीबीटी के हालिया फैसले के बाद 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर की सूचना वित्त मंत्रालय को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।
 
मार्च 2020 में ईपीएफओ ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर सात साल में सबसे कम 8.5 फीसदी करने का फैसला किया था, जो 2018-19 में 8.65 फीसदी थी।
 
गौरतलब है कि बैठक के शुरू होने पहले ब्याज दर घटाने की अटकलें थी। कहा जा रहा था कि मौजूदा आर्थिक हालातों को देखते हुए सीबीटी चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरों में कमी या स्थिर रखने का फैसला रख सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

योगी ने दी ईद की बधाई, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का किया आह्वान

थानेदार संग सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान का लिपलॉक, AI जनरेटेड वीडियो वायरल, जांच के आदेश

ट्रंप की धमकी ईरान ने दिखाया ठेंगा, मिसाइले एक्टिव मोड में, क्या खुलेगा युद्ध का एक और मोर्चा?

Petrol Diesel Prices: ईद और मार्च के आखिरी दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा कीमतें

दुनिया से घबराई Ghibli, फोटो बनाने की होड़ ने निकाला दम, ऑल्टमैन ने कहा मेरी टीम को सोने दो

अगला लेख