Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जहाज में आग के बाद विस्फोट, भारतीय नौसेना ने 18 लोगों को बचाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें indian navy

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलुरु , सोमवार, 9 जून 2025 (22:31 IST)
केरल तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज में आग लग गई। इसके बाद भारतीय नौसेना के नेतृत्व में समुद्र के बीच में एक साहसिक बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि जहाज पर सवार 22 चालक दल के सदस्यों में से 18 को नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने बचा लिया है, जबकि चार चालक दल के सदस्य लापता हैं। 
webdunia
बचाए गए नाविकों में 5 घायल हैं, जिनमें से 2  की हालत गंभीर है और उन्हें न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी (एनएमपीए), पनम्बूर लाया जा रहा है।

webdunia
भारतीय नौसेना द्वारा आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए आईएनएस सूरत और एक डोर्नियर विमान को तुरंत तैनात किया गया और लगभग 4.30 बजे सूरत द्वारा 22 चालक दल के सदस्यों में से 18 को सुरक्षित बचा लिया गया। एमवी में आंतरिक कंटेनर विस्फोट और उसके परिणामस्वरूप जहाज पर भीषण आग लगने की सूचना मिली थी।

भारतीय तटरक्षक ने बताया कि आज लगभग 9.30 बजे, भारतीय तटरक्षक बल को सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर पोत वान हाई 503 से एक संकटकालीन चेतावनी प्राप्त हुई, जिसमें बेपोर तट से 88 समुद्री मील दूर, एक कंटेनर में विस्फोट और उसके बाद आग लगने के संबंध में बताया गया था।

पोत 6 जून 25 को 22 चालक दल के सदस्यों के साथ श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह से भारत के मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था। इसका अनुमानित आगमन 9 जून को था। सूचना प्राप्त होने पर, आईसीजी एसेट्स को तुरंत मोड़ दिया गया और चालक दल के बचाव कार्यों जुट गए। आग अन्य कंटेनरों तक फैल गई थी चालक दल ने जहाज को छोड़कर लाइफ राफ्टों पर चले गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई लोकल ट्रेन का सफर करें रेलमंत्री, तब समझेंगे यात्रियों का दर्द, ठाणे रेल हादसे पर बोले राज ठाकरे