पाकिस्तान का फर्जीवाड़ा, फेसबुक ने हटाए 103 भारत विरोधी एकाउंट

Webdunia
सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (16:59 IST)
भारत में लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक ने बड़ा कदम उठाते हुए 300 भारत विरोधी एकाउंट्‍स को हटा दिया है। ये सभी एकाउंट पाकिस्तान आर्मी के पब्लिसिटी डिवीजन इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के कर्मचारियों के थे। हटाए गए एकाउंट्‍स में फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम के पेज भी शामिल हैं।

एएनआई के मुताबिक फेसबुक ने यह कदम इन एकाउंट्‍स से भारत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी और दुष्प्रचार के चलते उठाया है, जो कि फेसबुक की पॉलिसी का भी हिस्सा है। गौरतलब है कि भारत में इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारियां और चुनाव प्रचार जारी है, ऐेसे में पाकिस्तान में बनाए गए इन फर्जी पेजों के जरिए गलत बातें फैलाई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने कई फेक एकाउंट के जरिए कई पेज बना रखे थे। इन लोगों ने मिलिट्री फैन पेज, जनरल पाकिस्तानी इंटरेस्ट पेज, कश्मीर कम्युनिटी पेज जैसे कई फर्जी एकाउंट बना रखे थे। इनके माध्यम से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा था। फेसबुक की जांच के मुताबिक यह पेज पाकिस्तान इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के कर्मचारियों के थे।

बताया जा रहा है कि पुलवामा की घटना के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। फेसबुक के मुताबिक भारत के विरुद्ध अनर्गल व्यवहार को देखते हुए इन पेजों को हटाया गया है। इन्हें हमारे ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए हटाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख