सावरकर विवाद पर फडणवीस का राहुल को जवाब, महात्मा गांधी ने भी लिखे थे ऐसे पत्र

Webdunia
शनिवार, 19 नवंबर 2022 (09:13 IST)
अहमदाबाद। राहुल गांधी स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर पर की गई टिप्पणी पर जारी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उद्धृत पत्र ब्रिटिश शासन के दौरान आम बात थी और यहां तक कि महात्मा गांधी भी इस तरह के पत्र लिखते थे।
 
गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भावनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें गांधी-नेहरू परिवार को छोड़कर राष्ट्रीय नायकों को अपमानित करने का शौक है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राहुल जी, कल आपने मुझे एक पत्र की अंतिम पंक्तियां पढ़ने को कहा था, चलो, अब कुछ दस्तावेज़ आज मैं आपको पढ़ने देता हूं। हम सब के आदरणीय महात्मा गांधी जी का यह पत्र आपने पढ़ा? क्या वैसी ही अंतिम पंक्तियां इस में मौजुद है, जो आप मुझे पढ़वाना चाहते थे?
 
 
फडणवीस ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो भी कहा वह बचकाना था। जिस प्रकार के पत्र वह दिखा रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी जी ने भी ऐसे पत्र लिखे थे। लोगों ने उन्हें प्रकाशित भी किया है। गांधी-नेहरू परिवार को छोड़कर वह हमेशा हमारे सम्मानित राष्ट्रीय हस्तियों का अपमान करते हैं।
 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह सावरकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस या सरदार पटेल में विश्वास नहीं करते हैं। इसके बजाय वह हमेशा उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

Make in India को मिला ग्लोबल मंच, Maurit Suzuki ने 12 योरपीय देशों में भेजी पहली e VITARA

55 वर्षीय महिला ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, राजस्थान में सामने आया चौंकाने वाला मामला

Gold : सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्या आम आदमी की खरीदी से बाहर हो जाएगी पीली धातु

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, अंतिरक्ष यात्री बन सड़कों का किया मुआयना

अगला लेख