नासिक में 1.35 करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट जब्त

Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (20:54 IST)
नासिक। नकली नोटों पर एक बड़ी कार्रवाई में शहर की पुलिस ने 1.35 करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं और एक स्थानीय राकांपा कार्यकर्ता समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए ये नकली नोट पुराने 500 और 1000 रुपए के थे।
नगर पुलिस आयुक्त रवीन्द्र सिंघल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि कल शाम पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और अडगांव इलाके में चार कारों को रोका। उन्होंने कहा कि  पुलिस ने इन कारों में 1,000 और 500 रुपए के पुराने नोटों में कुल 1.35 करोड़ रुपए जब्त किए। ये नकली नोट थे। साथ ही पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया। इन नोटों को धुले से नासिक लाया जा रहा था।
 
सिंघल ने कहा कि पुलिस इन लोगों का पता लगा रही है जो इन नोटों की डिलीवरी लेने वाले थे। हम इन नकली नोटों को छापने के उद्देश्य की भी जांच कर रहे हैं क्योंकि ये नोट ऐसे समय बरामद किए गए जब पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नगर युवा इकाई का पूर्व अध्यक्ष छब्बू नागरे और नासिक नगर निगम के लिए कचर एकत्र करने के वाहनों की आपूर्ति करने वाला ठेकेदार रामराव पाटिल भी शामिल है। बाकी आरोपी पुणे, मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे से हैं। सिंघल ने कहा कि इन सभी आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने इन्हें 29 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख