इस तरह फेक न्यूज का पता लगाएगा फेसबुक...

Webdunia
मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (09:16 IST)
नई दिल्ली। दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अपने मंच पर फेक न्यूज (फर्जी समाचार) से मुकाबला करने के लिए तथ्य-जांच कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत फेसबुक ने कर्नाटक से की है, जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं।


फेसबुक ने कहा कि उसने स्वतंत्र डिजिटल पत्रकारिता पहल के तहत बूम के साथ करार करके कर्नाटक में यह कार्यक्रम शुरू किया है। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि भारत में यह कार्यक्रम हमारे मंच पर फर्जी समाचार को फैलने देने से लड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

बूम फेसबुक पर आने वाले अंग्रेजी भाषा के समाचार की समीक्षा करेगी और उसके तथ्यों की जांच एवं प्रामाणिकता का मूल्यांकन करेगी। फेसबुक ने इस तरह की पहल फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, जर्मनी, मैक्सिको, इंडोनेशिया और अमेरिका में भी शुरू की है। बूम सोशल मीडिया या अन्य जगह चल रही खबरों के तथ्यों की जांच-परख करके पता लगाती है कि वह फर्जी खबर है या नहीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

झूंसी का 'सच' क्यों छिपा रहा है कुंभ प्रशासन? प्रयागराज महाकुंभ की दूसरी भगदड़ का खुलासा!

LIVE: वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार तक स्थगित

यमुना के पानी पर नहीं थमा बवाल, EC दफ्तर पहुंचकर केजरीवाल ने दिया जवाब

किन्नर अखाड़े की कार्रवाई, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को पद से हटाया

संसद में बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीसरे कार्यकाल में 3 गुना गति से काम, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास

अगला लेख